पेपर लीक रोकने के लिए NTA का नया प्लान, बदला गया पूरा सिस्टम

feature-top

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी साख और पारदर्शिता को बहाल करने के लिए एक अभूतपूर्व और बड़े प्रशासनिक व ढांचागत बदलावों की घोषणा की है। पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में आई गड़बड़ियों के बाद गठित की गई हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों को लागू करते हुए एनटीए ने अपने पूरे सिस्टम को नए सिरे से तैयार करने का फैसला किया है। 

प्रश्न पत्र तैयार करने वाले 600 विशेषज्ञ पैनल से बाहर
कड़े सुधारात्मक कदमों के तहत एनटीए ने प्रश्न पत्र तैयार करने, उनकी समीक्षा करने और मॉडरेशन करने वाले पैनल से करीब 600 विषय-विशेषज्ञों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनकी जगह पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के नए और बेहद भरोसेमंद शिक्षाविदों को शामिल किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा से जुड़े पुराने नेटवर्क को तोड़ना और गोपनीयता को शीर्ष स्तर पर ले जाना है। 

अब लागू होगा 'फोर-टियर' सुरक्षा चक्र
भविष्य की सभी परीक्षाओं जैसे NEET, JEE और CUET में प्रश्न पत्रों की शुद्धता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए 'फोर-टियर चेकिंग सिस्टम' (चार-स्तरीय जांच प्रणाली) की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत किसी भी प्रश्न पत्र को अंतिम रूप देने से पहले चार अलग-अलग स्वतंत्र स्तरों पर कड़ाई से जांचा और परखा जाएगा। इसके अलावा, एनटीए के मुख्य कार्यालय को भी एक नए, अत्याधुनिक और कड़े सुरक्षा इंतजामों वाले नए कैंपस में शिफ्ट किया जा रहा है ताकि बाहरी हस्तक्षेप की संभावनाओं को शून्य किया जा सके।


feature-top