वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों को दी 'कूल' बनने की सलाह

feature-top

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों को Gen Z और युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी पारंपरिक 'सरकारी छवि' बदलकर प्राइवेट बैंकों की तरह आधुनिक और 'कूल' बनने की सलाह दी है। नई दिल्ली में उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन के साथ पली-बढ़ी नई पीढ़ी सहज, 24x7 और डिजिटल-फ्रेंडली सेवाएं चाहती है। इसी दिशा में, उन्होंने बैंकों को 2 अक्टूबर 2026 से 16 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए एक महीने का विशेष 'बैंकिंग फॉर यूथ' अभियान चलाने, कॉलेजों और परिसरों में आउटरीच बढ़ाने और शाखाओं में 'युवा कियोस्क' जैसी सुविधाएं स्थापित करने का सुझाव दिया है।


feature-top