यूपी : शिक्षा और नौकरियों के मुद्दे पर AISA ने किया 'Gen-Z यात्रा' का ऐलान

feature-top

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने अपने ‘GenZ Rising’ कैंपेन के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में ‘GEN-Z महाजुटान यात्रा’ की घोषणा की। इसका मकसद एजुकेशन रिफॉर्म, एंट्रेंस एग्जाम पॉलिसी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर स्टूडेंट्स और युवाओं को एकजुट करना है।

प्रस्तावित यात्रा 9 सितंबर को प्रयागराज से शुरू होगी, उसके बाद 10 सितंबर को रायबरेली, 12 सितंबर को वाराणसी, 13 सितंबर को आजमगढ़, 14 सितंबर को गोरखपुर, 17 सितंबर को लखनऊ और 18 सितंबर को मेरठ जाएगी।


feature-top