रायबरेली हत्याकांड : सपा नेता समेत 14 दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

feature-top

रायबरेली के चर्चित हत्याकांड में विशेष अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता समेत 14 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में सपा नेता और उनके सहयोगियों पर हत्या और साजिश रचने का गंभीर आरोप सिद्ध हुआ है। 

जांच के बाद पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की, जिसमें रेस्टोरेंट मालिक सुरेश यादव, उनके बेटे अर्कित यादव, पूर्व SP जिला अध्यक्ष और 2022 विधानसभा उम्मीदवार आरपी यादव, हर्षित वर्मा, रमेश यादव, अतुल तिवारी, गया बख्श सिंह, मनु बारी, जयचंद उर्फ ​​झुराहा, राम सुमेर उर्फ ​​सुमेर, लवकुश, विनोद, सचिन सोनी, सौरभ शर्मा, रामकृष्ण यादव और अभितेज प्रताप सिंह शामिल हैं।


feature-top