कर्नाटक विधानसभा : मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग पर सदन में हंगामा

feature-top

कर्नाटक विधानसभा में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण निगम (वाल्मीकि निगम) में हुए कथित वित्तीय घोटाले को लेकर भारी हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल के विधायकों ने सदन के वेल में उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी मंत्री बी.नागेंद्र के तत्काल इस्तीफे व उनकी बर्खास्तगी की मांग की। विपक्ष के तीखे विरोध और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई, जिससे राज्य सरकार पर प्रशासनिक और राजनीतिक दबाव काफी बढ़ गया है।


feature-top