दिल्ली : फ्यूल पंप पर CNG सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 3 घायल

feature-top

दिल्ली के एक फ्यूल स्टेशन पर एक ट्रक का CNG सिलेंडर भरते समय फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास हुई। मारे गए सभी लोग CNG पंप के कर्मचारी थे।

मरने वालों में से एक की पहचान मनीष के रूप में हुई है, जो वेस्ट दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था। वह 25 साल का था। बाकी लोगों की पहचान ब्रह्मजीत और सनी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 34 और 30 साल है। दोनों निज़ामपुर के रहने वाले हैं।


feature-top