'मंत्रियों के कुत्तों को भी छात्रों से बेहतर सुविधाएं मिलती है' : CJP प्रमुख अभिजीत दीपके

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित उजनी गांव के एक जिला परिषद स्कूल का निरीक्षण करने के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर कड़ा प्रहार किया है। 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत दीपके ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों में बच्चे बुनियादी सुविधाओं जैसे उचित कक्षाओं, बेंचों और शौचालयों के बिना पढ़ रहे हैं और उन्हें जानवरों से भी बदतर स्थिति में रखा जा रहा है।उन्होंने महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भूसे के इस्तीफे की मांग की और मंत्रियों व विधायकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने की चुनौती दी।


feature-top