आस्था से खिलवाड़ पर एक्शन: अयोध्या राम मंदिर के नाम पर 'नकली' प्रसाद बेचने के लिए Amazon पर लगा जुर्माना

feature-top

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन सेलर सर्विसेज पर भ्रामक व्यापारिक प्रथाओं के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अमेजन के प्लेटफॉर्म पर साधारण मिठाइयों को बिना किसी प्राधिकार के "श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद" के रूप में गलत तरीके से विज्ञापित कर बेचा जा रहा था।

यह सख्त नियामक कार्रवाई कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद की गई है, जिसमें करोड़ों उपभोक्ताओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया गया था।


feature-top