निज्जर मर्डर केस : लीक ऑडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

feature-top

कनाडा में छिपे भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक सनसनीखेज लीक ऑडियो क्लिप में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की बात कबूल कर ली है। साल 2023 में कनाडा के सरे (Surrey) शहर के एक गुरुद्वारे के बाहर हुई निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडाई सरकारों के बीच अब तक के सबसे गंभीर राजनयिक विवाद को जन्म दिया था। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ के इस नए कबूलनामे ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

ड्रग्स और ब्लैकमेलिंग के कारण की हत्या: बराड़ का दावा
वायरल हो रही इस कथित ऑडियो क्लिप में गोल्डी बराड़ और यूके में रह रहे एक अन्य वांटेड खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के बीच तीखी बहस सुनी जा सकती है। बराड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निज्जर की हत्या उसकी टीम ने ही करवाई है। हत्या की वजह बताते हुए बराड़ ने दावा किया कि निज्जर सिखों के धार्मिक स्थलों का गलत इस्तेमाल कर रहा था और युवाओं को ब्लैकमेल करके उनसे जबरन ड्रग्स का धंधा करवा रहा था।


feature-top