ओडिशा : 24 क्रू मेंबर्स के साथ डूबा 'एमवी ओशन-विनर', रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

feature-top

ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक विशाल मालवाहक जहाज 'एमवी ओशन-विनर' समुद्र में डूब गया। इस जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने अब तक दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि शेष 22 सदस्यों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


feature-top