पंजाब में बड़ा सियासी भूचाल: CM भगवंत मान की पत्नी पर रिश्वत का आरोप, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर एक बलात्कार के मामले को दबाने के लिए कथित तौर पर ₹5 करोड़ की रिश्वत मांगने का संगीन आरोप लगा है l इस मामले के सामने आते ही पंजाब की सियासत में भारी भूचाल आ गया है और भाजपा सहित पूरे विपक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफ़े की मांग की है l

यह सनसनीखेज दावा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह के एक सार्वजनिक बयान के हवाले से सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस पर स्वतः संज्ञान लिया है। प्रिंयका कानूनगो की अध्यक्षता वाली NHRC बेंच ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट (ATR) पेश करने के कड़े आदेश दिए हैं।


feature-top