झारखंड सिविल सर्विसेज परीक्षा विवाद : सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को अहम सुनवाई

feature-top

झारखंड सिविल सर्विसेज परीक्षा के आयोजन में सामने आईं कथित गंभीर गड़बड़ियों को लेकर परीक्षार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आक्रोश अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। सुप्रीम कोर्ट परीक्षा प्रक्रिया में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच के लिए दायर की गई एक विशेष याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि राज्य सरकार की सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए इस संवेदनशील मामले को तुरंत सीबीआई के हवाले किया जाना चाहिए।


feature-top