ओडिशा : लैंडस्लाइड से NH-520 ब्लॉक, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

feature-top

ओडिशा के क्योंझर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद बाराबंका घाट के पास सोमवार को अचानक हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-520 का एक हिस्सा मलबे से पूरी तरह ब्लॉक हो गया, जिससे यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते राज्य के 6 जिलों (सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, सोनपुर और बौध) में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।


feature-top