कर्नाटक : कुमारस्वामी का डीके शिवकुमार पर 'बेनामी' कब्जे का आरोप

feature-top

केंद्रीय मंत्री और जद (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाए। कुमारस्वामी का दावा है कि डी.के. शिवकुमार से जुड़े लोग 'बेनामी' तरीके से बहु-करोड़ रुपये के नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज (NICE) रोड प्रोजेक्ट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जल्द ही इस संबंध में पुख्ता दस्तावेज सार्वजनिक करने का वादा किया है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि महज ₹10 लाख की पेड-अप कैपिटल वाली एक नई कंपनी ने अचानक 'नाइस' प्रोजेक्ट में सैकड़ों करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह कंपनी केवल एक मुखौटा (Proxy) है, जिसके पीछे असल नियंत्रण उपमुख्यमंत्री का है। कुमारस्वामी ने कहा, "मैंने इस बेनामी खेल से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन और आधिकारिक दस्तावेज जुटा लिए हैं, जिन्हें जल्द ही जनता और जांच एजेंसियों के सामने पेश किया जाएगा।"


feature-top