सूरत में मछली बाजार का नाम PM मोदी के नाम पर रखने से हुआ विवाद

feature-top

गुजरात के सूरत में नवनिर्मित मछली बाजार का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सूरत नगर निगम (SMC) द्वारा नानपुरा इलाके में बनाए गए इस बाजार के प्रवेश द्वार पर 'श्री नरेंद्र मोदी होलसेल फिश मार्केट' का बोर्ड लगाया गया है, जिसका स्थानीय व्यापारियों का एक वर्ग कड़ा विरोध कर रहा है।


feature-top