पंजाब चुनाव : "गठबंधन से तौबा" मायावती का बड़ा एलान

feature-top

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा राजनैतिक एलान किया है। लखनऊ में पंजाब प्रदेश इकाई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि बसपा पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

गठबंधन से बसपा को नुकसान, कार्यकर्ताओं का टूटता है मनोबल

मायावती ने चुनावी गठबंधनों से पूरी तरह दूरी बनाने की वजह साफ करते हुए कहा कि पूर्व के अनुभवों से यह साबित हुआ है कि गठबंधन करने से बसपा को फायदे की जगह सीटों और वोट शेयर का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा, "गठबंधन के कारण पार्टी का वोट तो सहयोगी दल को आसानी से ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन सहयोगी दल का वोट बसपा उम्मीदवारों को नहीं मिल पाता। इससे जमीन पर रात-दिन मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है।"


feature-top