दिल्ली : मैरियट और अंदाज़ होटल में मिले रेंगते कॉकरोच, यहीं रुकेंगे BRICS मेहमान

feature-top

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो प्रतिष्ठित 5-स्टार होटलों—जेडब्ल्यू मैरियट (JW Marriott) और अंदाज़ दिल्ली (Andaz Delhi)—को भोजन सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों के गंभीर उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है आगामी 12 और 13 सितंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यह कार्रवाई बेहद संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि ये दोनों आलीशान होटल विदेशी मेहमानों और राजनयिकों की मेजबानी करने वाले होटलों की सूची में शामिल हैं।  FSSAI के औचक निरीक्षण के दौरान दोनों होटलों की रसोइयों (किचन) में भारी अनियमितताएं, सड़ा हुआ खाना और कीड़े-मकौड़े पाए गए।


feature-top