कांग्रेस पर रिजिजू का बड़ा हमला: 'हिमंत सरमा को टारगेट करने के इनाम में पवन खेड़ा को मिली राज्यसभा सीट'

feature-top

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया कि राहुल गांधी के इशारे पर ही पवन खेड़ा ने असम चुनाव के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगाए थे। रिजिजू ने आरोप लगाया कि जब यह चुनावी रणनीति उल्टी पड़ गई, तो 'इनाम' के तौर पर कांग्रेस आलाकमान ने पवन खेड़ा को राज्यसभा की सीट सौंप दी, जिसके वे हकदार नहीं थे। 

यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर किरेन रिजिजू के एक नदी में तैरने (Swimming) के वीडियो पर शुरू हुई जुबानी जंग के बाद खुलकर सामने आया है।


feature-top