"वंदे मातरम का विरोध करने वाले देशद्रोही" : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

feature-top

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बड़ा बयान दिया है कि 'वंदे मातरम' का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को 'राष्ट्रविरोधी'  समझा जाना चाहिए उन्होंने देश के हर नागरिक के लिए राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इसे सभी को अपने दिल में रखना होगा और बहुत सम्मानपूर्वक स्वीकार करना होगा। 

सिंधिया का यह तीखा बयान कांग्रेस पार्टी के उस हालिया फैसले के विरोध में आया है, जिसमें पार्टी कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम के केवल शुरुआती दो अंतरे (Stanzas) गाने की बात कही गई है।


feature-top