छ.ग : राज्यपाल कार्टून विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, पोस्ट हटाने और माफीनामा पेश करने के आदेश

feature-top

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित और आपत्तिजनक कार्टून साझा करने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी संवैधानिक पद की गरिमा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और याचिकाकर्ताओं को तुरंत सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अपने फेसबुक पेज पर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने का सख्त निर्देश दिया है।


feature-top