दिल्ली हाईकोर्ट : सीनियर वकील पिनाकी मिश्रा के खिलाफ मानहानि मामला रद्द

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर वकील और पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही को रद्द कर दिया है। यह मामला एक इंटरव्यू में एक वकील के बारे में कुछ आपत्तिजनक शब्द कहने के आरोप से जुड़ा था। हाई कोर्ट ने मानहानि के मामले में ट्रायल का सामना करने के लिए मिश्रा को बुलाने वाले ट्रायल कोर्ट के अप्रैल 2019 के आदेश को भी रद्द कर दिया। 


feature-top