NCLT ने सुभाष चंद्र के ₹6.5 करोड़ भुगतान को दी मंजूरी, कांग्रेस ने साधा निशाना

feature-top

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने ज़ी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्र की व्यक्तिगत दिवालिया समाधान प्रक्रिया में ₹6.5 करोड़ के भुगतान वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत करीब ₹22,006.57 करोड़ के स्वीकृत लेनदार दावों के मुकाबले सिर्फ ₹6.5 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। इसका मतलब है कि लेनदारों को उनके दावों का लगभग 0.03% ही वापस मिलेगा, जबकि करीब 99.97% की ‘हेयरकट’ होगी।


feature-top