22,000 करोड़ का कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में सेटल; विजय माल्या का तंज- 'यही है भारतीय कर्ज समाधान न्याय'

feature-top

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के 22,006.57 करोड़ रुपये के कुल कर्ज के दावों को महज 6.5 करोड़ रुपये में सैटल करने की मंजूरी देने के बाद देश के वित्तीय गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लेंडर्स (ऋणदाताओं) के लिए यह 99.97% का भारी-भरकम 'हेयरकट' (नुकसान) है, जिस पर भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा है। विजय माल्या ने इस फैसले की तुलना अपने खुद के मामले से करते हुए इसे भारतीय बैंकिंग प्रणाली और कानून का दोहरा रवैया बताया है


feature-top