बिहार में खुलेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी

feature-top

बिहार में महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में पहली महिला यूनिवर्सिटी (Women's University) स्थापित करने का बड़ा ऐलान किया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित "समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार" कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की बेटियों को यह अनूठी सौगात दी। इस विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि यहाँ छात्राओं से लेकर कुलपति और चपरासी तक, पूरा स्टाफ केवल महिलाएं ही होंगी।


feature-top