गांधी परिवार के खिलाफ डीपफेक वीडियो बनाने वाले 2 लोगों पर FIR दर्ज

feature-top

साइबर क्राइम पुलिस ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाना बनाकर अश्लील डीपफेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो 'X' अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के MLC वेंकट बालमूर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि X पर पोस्ट किए गए अश्लील डीपफेक वीडियो में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाना बनाया गया है।


feature-top