महाराष्ट्र : मराठी विवाद पर अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को सख्त चेतावनी

feature-top

मराठी भाषा के नियम को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अमित ठाकरे ने चेतावनी दी है कि जो ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर सिर्फ़ हिंदी में बात करने पर अड़े रहेंगे, उनकी पिटाई की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और कैब ड्राइवरों को काम-काज लायक मराठी सीखने के लिए एक साल का समय दिया, जिसके बाद MNS नेता की प्रतिक्रिया आई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ड्राइवर संगठनों के प्रतिनिधियों ने और समय की मांग की थी, क्योंकि इस क्षेत्र में अलग-अलग उम्र और शिक्षा-स्तर के लोग काम करते हैं।


feature-top