अहमदाबाद : मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ने वालों पर बजरंग दल का हमला

feature-top

अहमदाबाद में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई की किताब पढ़ रहे सिविल सोसाइटी ग्रुप के सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने वस्त्रापुर के AUDA गार्डन में किताब पढ़ने के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सिविल सोसाइटी के सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में दो नामजद लोगों और 18 अज्ञात लोगों की भीड़ के खिलाफ FIR दर्ज की है।


feature-top