सैफ अली खान चाकूबाजी केस : हमला करने वाले आरोपी ने मांगी सजा में नरमी
29 Aug 2026
, by: Babuaa Desk
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में जबरन घुसकर उन पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई है। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने अदालत में आवेदन दायर कर अपना अपराध स्वीकार करने की बात कही है और कोर्ट से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी. पी. देशमुख की अदालत ने आरोपी के इस आवेदन पर संज्ञान लेते हुए अभियोजन पक्ष से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने इस याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 11 सितंबर 2026 की तारीख तय की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
