बंगाल जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद : "मुझे बीमारी और इलाज दोनों मालूम है" - सीएम सुवेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) के छात्रों को कैंपस के भीतर कथित माओवादी गतिविधियों और 'आज़ादी' के नारों को लेकर बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बीमारी और इसके इलाज, दोनों की अच्छी समझ है। उन्होंने साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि शिक्षा के इस प्रतिष्ठित केंद्र को किसी भी कीमत पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। 

कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर लगाए गए 'आज़ादी' के नारों और माओवादी गतिविधियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कैंपस में दशकों से चली आ रही 'थ्रेट कल्चर' (डराने-धमकाने की संस्कृति) को अब खत्म करने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के लड़कों के हॉस्टल में राष्ट्र-विरोधी भित्तिचित्रों (ग्राफिटी) की जांच के लिए उच्च शिक्षा विभाग और कुलपति को कड़े निर्देश भी जारी किए हैं।


feature-top