शुद्धिकरण विवाद : BJP ने कांग्रेस पर लगाया 'दलित कार्ड' खेलने का आरोप

feature-top

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद वहां 'शुद्धिकरण' का अनुष्ठान किया गया। 

उत्तराखंड के मंत्री और BJP नेता खजान दास ने कहा कि इस घटना से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने कांग्रेस पर दलित समुदाय को "गुमराह करने की कोशिश" करने का आरोप लगाया।


feature-top