दिल्ली कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और IRCTC मामलों में टाली सुनवाई

feature-top

दिल्ली कीअदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े 'ज़मीन के बदले नौकरी' और IRCTC भ्रष्टाचार मामलों में आरोप तय करने की प्रक्रिया को टाल दिया है। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान वकीलों द्वारा अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने और आगे की दलीलों के लिए समय मांगे जाने के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय की है।


feature-top