मंच शुद्धिकरण विवाद: चिराग पासवान ने राहुल गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल

feature-top

चिराग पासवान ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा मंच को गंगाजल से धोने (शुद्धिकरण) की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। चिराग पासवान ने इस कृत्य को बेहद चिंताजनक और सामंतवादी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि देश भर में संविधान की रक्षा का दावा करने वाले राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के दलित अध्यक्ष के इस अपमान पर खामोश क्यों हैं।


feature-top