नेपाल आपदा : अज्ञात लोगों की सटीक पहचान के लिए गुजरात के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स करेंगे DNA जांच

feature-top

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद मलबे व पानी से बरामद हो रहे क्षत-विक्षत शवों की वैज्ञानिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए गुजरात से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय टीम नेपाल रवाना हो गई है। गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के इन विशेषज्ञों को भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर तुरंत काठमांडू भेजा गया है। यह कदम नेपाल सरकार द्वारा भारत से की गई आधिकारिक तकनीकी मदद की अपील के बाद उठाया गया है।


feature-top