नेपाल में हाई अलर्ट : फिर से बाढ़ आने की चेतावनी

feature-top

नेपाल में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले से ही भीषण बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे नेपाल के लाखों पीड़ितों की मुश्किलें उस समय और बढ़ गईं, जब मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ 'फिर से बाढ़ आने की चेतावनी' जारी की। काठमांडू सहित देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश होने का नया पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है, जिसके चलते कई प्रमुख नदियों में फिर से बाढ़ आने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।


feature-top