अंबिकापुर : कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर घुसकर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

feature-top

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (सरगुजा) में पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते 15 से 20 नकाबपोश बदमाशों ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू  के घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीड़ित पक्ष ने स्थानीय बीजेपी नेता पर इस हमले की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


feature-top