छ.ग : बिजली के निजीकरण की खबरों को CM विष्णुदेव साय ने किया खारिज

feature-top

छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय ने राज्य में बिजली विभाग के निजीकरण की तमाम अटकलों और अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार की बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की कोई मंशा नहीं है और उपभोक्ताओं तथा किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अब पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुकी है, इसलिए वह एक सामान्य विभागीय प्रक्रिया को आधार बनाकर जनता के बीच सिर्फ भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का प्रयास कर रही है।


feature-top