पंजाब में भारी सियासी बवाल : CM भगवंत मान को थप्पड़ वाले वीडियो पर घिरी पंजाब भाजपा

feature-top

पंजाब की राजनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से निर्मित एक विवादास्पद वीडियो को लेकर भारी बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़ा एक आपत्तिजनक एआई-जनरेटेड वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था, जिसमें एक व्यक्ति को सीएम मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया था। आम आदमी पार्टी  के तीखे तेवर और चौतरफा आलोचना के बाद भाजपा ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। 


feature-top