छ.ग : BJP की कमान संभालने की चर्चाओं पर तोखन साहू ने तोड़ी चुप्पी, कहा -'पार्टी का हर फैसला स्वीकार'

feature-top

छत्तीसगढ़ भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अस्वस्थ होने के बाद नए संगठन प्रमुख को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, जिसमें बिलासपुर से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए तोखन साहू ने कहा कि वे पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं और आलाकमान द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।


feature-top