CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, छ.ग में 7 ठिकानों पर छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए 1 सितंबर 2026 की सुबह प्रदेश के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक के.के. चंद्रवंशी के भिलाई स्थित आवास सहित कई संदिग्धों के परिसरों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। पूर्व CGPSC चेयरमैन टमन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारियों के आधार पर ईडी की टीम डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की खंगाल में जुटी है।


feature-top