दिल्ली: 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरों को मुफ्त सोलर पैनल

feature-top

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम उपभोक्ताओं को महंगी बिजली बिलों से राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बेहद क्रांतिकारी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली सौर ऊर्जा नीति' के प्राधिकृत प्रारूप को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस नई नीति के तहत सरकार दिल्ली के उन उपभोक्ताओं को पूरी तरह से मुफ्त (जीरो अपफ्रंट कॉस्ट) सोलर पैनल लगाने की सुविधा देगी, जिससे उन्हें मासिक बिजली बिल 400 यूनिट तक मिलेगा।

मंत्रिमंडल बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “सरकार न केवल लोगों के बिजली के बिल कम करना चाहती है बल्कि सोलर पैनल लगाने की लागत में भी मदद करना चाहती है। सरकार 400 यूनिट मासिक बिजली खपत वाले सभी घरों को मुफ्त रूफटॉप सोलर पैनल देगी।”


feature-top