प्रधानमंत्री मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

feature-top

देश को जल-सुरक्षित बनाने और 'विकसित भारत 2047' के विज़न को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, बुधवार (2 सितंबर) को नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय 'विभागीय शिखर सम्मेलन' के समापन सत्र में भाग लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे。 प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह कार्यक्रम शाम लगभग 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा।यह सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित 'विभागीय सम्मेलनों' की श्रृंखला का पहला आयोजन है, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच 'टीम इंडिया' की भावना और सहकारी संघवाद को सुदृढ़ करना है।


feature-top