तेलंगाना : सिकंदराबाद कैंटोनमेंट से 4 AK-47, पिस्तौल और 19,000 गोलियां चोरी

feature-top

तेलंगाना के सिकंदराबाद कैंटोनमेंट स्थित एक अति-सुरक्षित सैन्य परिसर से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद चोरी होने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मदरास रेजिमेंट के हथियार भंडार बैरक का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चार AK-47 असॉल्ट राइफलें, छह से सात पिस्तौलें, मैगजीन और लगभग 19,000 राउंड कारतूस उड़ा लिए हैं। इस बड़ी सुरक्षा चूक के सामने आने के बाद पूरे सैन्य क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है और सेना व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। 


feature-top