रायपुर : एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

feature-top

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे, जहाँ वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया गया और उनके आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट से लेकर एम्स परिसर तक तीन-स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई। समारोह के दौरान उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व उपाधियाँ प्रदान कीं तथा चिकित्सकों को जनसेवा व नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।


feature-top