छ.ग हाईकोर्ट : सीडी कांड में पूर्व CM भूपेश बघेल और विनोद वर्मा की अर्जी पर 25 सितंबर को होगी सुनवाई

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अश्लील सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सलाहकार विनोद वर्मा सहित अन्य आरोपियों द्वारा दायर याचिकाओं पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है, और अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है। इन याचिकाओं में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए केस को खारिज करने की मांग की गई है।


feature-top