बिलासपुर : खपरगंज कांड का मुख्य आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, 3 साथी भी गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित खपरगंज इलाके में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद बड़ी सफलता मिली है। बवाल का मास्टरमाइंड सोहेल खान चौतरफा दबाव के चलते कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर करने पर मजबूर हो गया, जबकि फरारी काट रहे उसके तीन अन्य फरार साथियों को लालखदान इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब तक इस हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़े कुल 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है, वहीं अन्य संदिग्धों की धरपकड़ के लिए शहर में छापेमारी और सतर्कता जारी है।


feature-top