राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव पर अखिलेश का तंज : 'नए चेहरे लाने से सच नहीं छुपेगा'

feature-top

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुए बड़े प्रशासनिक बदलावों और नए सीईओ व ट्रस्टियों की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसा है। सहारनपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मंदिर में चढ़ावे और 'राम धन' की चोरी से "जनता की आस्था पर बहुत बड़ी चोट पहुंचाई है" और नए अधिकारियों की नियुक्ति करने मात्र से उनके पुराने "पाप नहीं धुलने वाले"। 


feature-top