सुकमा : BEO कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते पकड़ाया अधिकारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले स्थित कोंटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बस्तर की टीम ने दबिश देकर बीईओ चंद्र कुमार यार्दा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित शिक्षिका से उनके पति के 16 लाख रुपये के एरियर्स भुगतान की नस्ती आगे बढ़ाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी, जिसकी शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पहली किस्त स्वीकार करते हुए धर दबोचा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


feature-top