मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाया

feature-top

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय संयोजक) के पद से हटा दिया है। लखनऊ में आयोजित पार्टी की अखिल भारतीय बैठक के दौरान यह कदम उठाया गया। मायावती ने साफ तौर पर कहा कि आकाश आनंद अभी राजनीतिक रूप से पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं और उन्हें और अधिक सीखने की जरूरत है।


feature-top