छत्तीसगढ़ में 3 और पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने हाल ही में एक आदेश जारी कर राज्य के विभिन्न निगमों, बोर्डों और प्राधिकरणों में पदस्थ तीन प्रमुख भाजपा नेताओं को 'राज्य मंत्री' का दर्जा प्रदान किया है। इस आदेश के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को राज्य मंत्री की शिष्टाचार (प्रोटोकॉल) प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है।


feature-top