असम कांग्रेस ने अखिल गोगोई की राइजोर दल से तोड़ा गठबंधन

feature-top

असम में कांग्रेस पार्टी ने अखिल गोगोई की पार्टी राइजोर दल के साथ अपना गठबंधन समाप्त करने का ऐलान किया है। कांग्रेस की ओर से यह कदम 'गठबंधन नैतिकता' यानी अलायंस एथिक्स के उल्लंघन के आरोपों के बाद उठाया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक़, राइजोर दल की ओर से गठबंधन को लेकर तय की गई शर्तों और आपसी सहमति का उल्लंघन किया गया, जिसके बाद कांग्रेस नेतृत्व ने यह गठबंधन तोड़ने का निर्णय लिया। 


feature-top